भरी दोपहरी घर में घुसा पड़ौसी, बुरा काम करने लगा

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा महिला को घर में अकेला पाकर बुरी नीयत से छेड़ा और अश्लील हरकते की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक मौका पाकर घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ। अपने साथ हुए इस अश्लील व्यवहार की रिपोर्ट महिला ने पुलिस थाना करैरा में दर्ज कराकर आरोपी युवक के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।

जानकारी के अनुसार जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा में कल एक युवक भान सिंह पुत्र गंगाराम रावत ने घर पर अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी और मौके से भाग निकला। उक्त युवक कल दोपहर 12 बजे महिला के घर में घुसा। उस समय उसका पति और बच्चा घर से बाहर थे। पुलिस ने पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 354 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है आरोपी युवक फरार बना हुआ है जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है।