नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी का कहर जारी

shailendra gupta
शिवपुरी। नौतपा खत्म हुए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी गर्मी का कहर लगातार जारी है। सुबह से लेकर शाम तक धूप से लोग बेहाल हो गए हैं। शाम से लेकर रात तक गर्म हवाएं लोगों को विचलित कर रही हैं।
स्थिति यह हो गई है कि उमस और गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकला दूभर हो गया है। विदित हो कि इस बार जो गर्मी नौतपों में नहीं पड़ी वह अब पड़ रही है। नौतपा के खत्म होने का आज तीसरा दिन है। लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। जहां नौतपे नौ दिनों में छह-सात दिन ही तपे। लेकिन अब गर्मी के कारण स्थिति अब और भयानक हो गई है। जिससे लोग हालाकान हो उठे हैं। वहीं बिजली समस्या भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है और मानसून में भी इस बार देरी की आशंका बनी हुई है। जिससे अब लोग इस गर्मी से परेशान होकर मानसून आने की प्रतिक्षा कर रहे है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!