चूनाखो में छिपे हैं डाकू, मोटरसाइकल लूटी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। थाना सुभाषपुरा क्षेत्र मेंं आने वाले चूनाखो में डाकू छिपे हुए हैं। बीते रोज उन्होंने श्योपुर से आ रहे तीन लोगों पर घात लगाकर हमला किया, उनकी मोटरसाइकल और जेब में रखे रूपए लूटे और फरार हो गए। लूट के बाद लुटे पिटे तीनों लोगों ने सुभाषपुरा थाने में पहुंचकर अपने साथ हुई लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की सूचना पर अज्ञात तीनों लुटेरों पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी यह स्पष्ट कह पाना मुश्किल होगा कि इस गिरोह के सदस्य 3 हैं या 13।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि 8 बजे मोहना से अपने गांव सेवला जाने के लिए कल्याण पुत्र मनीराम धाकड़ उम्र 38 साल निवासी सेवला थाना गसमानी जिला श्योपुर, गणेश धाकड़ और हरगोविंद धाकड़ अपनी मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 31 एमए 8629 पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही मोटरसाईकिल सवार तीनों लोग चूनाखो के आगे घाटी पर चढ रहे थे तभी झाडिय़ों में छुपे तीन लुटेरे लाठियों से लैस होकर अचानक मोटरसाईकिल के आगे आ गए और एक लुटेरे ने मोटसाईकिल चालक हरगोविंद पर लाठी से प्रहार कर दिया जिससे मोटरसाईकिल पर सवार तीनों लोग गिर पड़े।

हरगोविंद जैसे ही मोटर साईकिल से गिरा और उसने तीन लोगों को लाठिायों से लैस देखा और संभला और मौके से भागने में सफल रहा। लेकिन कल्याण और गणेश मोटरसाईकिल के नीचे दब गए और वह भाग नहीं पाए तभी लुटेरों उन दोनों पर लाठियों से हमला बोल दिया। हमले में घायल गणेश और कल्याण जख्मी हो गए तब लुटेरे उनकी मोटरसाईकिल, मोबाईल और 3 हजार 50 रूपये नगद लूटकर वहां से फरार हो गए। लुटेरों के भागने के बाद जब कल्याण और गणेश को होश आया तो वह जैसे-तैसे सुभाषपुरा थाने पहुंचे और उन्होंने अपने साथ घटित हुई घटना पुलिस के सामने बयां की। पुलिस ने तीनों अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!