पूर्व लेखाधिकारी शिधौरे के निधन, महाराष्ट्र समाज ने जताया शोक

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शहर के  शिक्षा महकमे में वर्षों तक लेखा अधिकारी के पद रहे व्हीके शिधौरे का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया।  84 वर्षीय श्री शिधौरे दो-तीन दिन से अस्वस्थ्य थे, हालत बिगडऩे पर उनके परिजनों ने उन्हें ग्वालियर भर्ती कराया था लेकिन शुक्रवार की सुबह उन्होंने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। श्री शिधौरे गीता पब्लिक स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ दिलीप तथा हरीश शिघौरे के पिता थे।


उनके निधन पर महाराष्ट्र समाज के पदाधिकारी यूजे इंगले, डॉ डीएस घुवेकर, डॉ एनव्ही मुले, डॉ प्रभाकर लवंगीकर, श्रीकृष्ण यारदी, श्री पंडित साहब, व्हीआर अभ्यंकर, शरद जावड़ेकर, श्रीरंग चितले, दिवाकर चितले, विष्णु गोलवकर, हनुमंत नेवासकर एडव्होकेट, हेमंत फडऩीस, विजय करकरे, महेश कतरनी, विनय राहुरीकर, अविनाश जावड़ेकर, विजय पौण्ड्रिक, आनंद राहुरीकर, विकास तीसगांवकर, सुरेश डोंगरे, शरद गलगले, जयंत वख्शी, सोनू मोघे, सुभाष चालीसगांवकर, रत्नाकर, संदीप दाते, नितिन मंदसौर वाले, संजय बांगीकर सहित शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक व गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!