विजय ने किया ग्वाल समाज का नाम रोशन

shailendra gupta
0
शिवपुरी. कहते है यदि कुछ करने का जज्बा हो तो उसे पाने के लिए व्यक्ति सबकुछ भूलकर अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहता है और एक दिन आता है जब वह उस कार्य में सफलता प्राप्त कर लेता है। तब उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। कुछ ऐसा ही किया है  ग्वाल शिवपुरी की घोसीपुरा बस्ती निवासी विजय पुत्र नारायण ग्वाल ने।


जिसने कड़ी लगन व मेहनत से सिविल सेवा में जाने का मन बनाया है और इस ओर उसके प्रयास भी जारी है लेकिन फिलहाल की स्थिति ने विजय ग्वाल ने समाज के नाम को रोशन करने हुए व्यावसायिक परीक्षा मण्डल(व्यापम) द्वारा आयोजित संविदा वर्ग-1 की परीक्षा में सम्मिलित होकर संपूर्ण प्रदेश के पिछड़ा वर्ग में 13 वीं रैंक और शारीरिक विकलांगता की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर लैक्चरार(व्याख्याता) बनने का गौरव हासिल किया है। विजय की इस सफलता पर उसके माता-पिता सहित परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

विजय ग्वाल ने सिविल सेवा की परीक्षा के लिए भी एडी चोटी का जोर लगाकर इसमें सफल होने के लिए प्रयास किए है और निरंतर अध्ययन कार्य जारी है और इसके लिए राज्य शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में 15 हजार रूपये भी प्राप्त किए है। विजय की इस उपलब्धि पर मोहन पडऱया, रघुवीर पडऱया, कैलाश-मनोज पडऱया, रामचरण नेताजी, राकेश किराना वाले, नाथूराम हिन्नवार,खेमचंद हिन्नवार, गोपाल हिन्नवार, संजू हिन्नवार, रामसरकार ग्वाल(झांसी वाले), राजू ग्वाल पत्रकार, राजू ग्वाल घोसीपुरा, संतोष ग्वाल, रवि अहीर, ठकुरपुरा के नत्था रायठौर, गोविन्द दीवान, छन्नू अहीर, रामभरोसे अहीर, वंशीलाल, दिलीप चंदेल,लुधावली के रामप्रसाद मोहनियां, जगदीश अहीर, खेमचंद थम्मार, फूलचंद थम्मार, पन्ना लाल चौधरी, पन्ना चक्की वाले, कमलेश किराना वाले, बृजेश, नन्दू, अशोक, मुकेश, राजा सहित अन्य ग्वाल बन्धु शामिल है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!