शिवपुरी. शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झांसी तिराहे गैस गोदाम के पास एक लोडिंग जीप क्रमांक एमपी 33 जी 0528 ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक मोहन सिंह कुशवाह पुत्र बुद्धाराम कुशवाह उम्र 36 वर्ष निवासी कुशवाह मोहल्ला शिवपुरी अपने काम हेतु गया था तभी घर वापसी आ रहा था तभी सामने से आ रहे जीप ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।