शिवपुरी. देहात थाना अंतर्गत झांसी तिराहे पर बीती रात्रि को एक मोटर साईकिल चोर को वाहन चुराते वक्त जनता ने पकड़ा है। बताया जाता है कि वाहन चोर झांसी तिराहे पर एक वाईक को चुरा कर रफूचक्कर हो गया था, लेकिन जनता की सजगता से गांधी पेट्रोल पंप पर चुराई गई मोटर साईकिल के साथ पकड़ लिया गया।
वाहन चोर को जनता ने जमकर धुन डाला वाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीव्हीएस सुजुकी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 31 बी 2226 के चालक ने झांसी तिराहे पर अपनी मोटर साईकिल खड़ी कर दुकान पर कुछ सामान खरीदने लगा था इसी बीच अज्ञात चोर ने इधर उधर देखकर मोटर साईकिल को तड़ लिया और मोटर साईकिल को ले गया।
इस बात की जानकारी मोटर साईकिल मालिक को लगी तो उन्होंने पहले तो गाड़ी को देखा लेकिन नहीं दिखी तो आसपास पूछा जिस पर स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गांधी पेट्रोल पंप की ओर एक लड़का लेकर गया है। जिसको पकडऩे पर जनता द्वारा उसे धुनदिया गया और चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।