शिवपुरी. पिछोर थानान्र्तगत ग्राम अगरा में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अगरा निवासी रघुराज पुत्र ब्रजलाल उम्र 23 वर्ष ने कल देर शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों से इलाज हेतु बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक द्वारा जहर खाये जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।