शिवपुरी. कोतवाली थाना क्षेत्र की फिजीकल चौकी अंतर्गत वनविहार कॉलोनी में शुक्रवार की देर शाम एक विवाहित महिला की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी संतकुमार पाराशर निवासी वनविहार कॉलोनी शुक्रवार को घर पर अकेली थी। उसका पति व बच्चे पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में खाना खाने गए थे जब वे लौटे तो साड़ी के फंदे पर झूलती हुई सुनीता मिली। सुनीता का पति उसे जिला चिकित्सालय लेकर आया जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।