शिवपुरी. शहर से करीब आठ कि.मी. दूर शिवपुरी झांसी मार्ग पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में लोकस्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग (पी.एच.ई) में पदस्थ एसडीओ की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि आज सुबह पिछोर के पी.एच.ई विभाग में पदस्थ एसडीओ उदय प्रताप सिंह भदौरिया अपनी बुलेरों जीप क्रमांक एमपी 33 टी. 0546 से आज सुबह अपने शिवपुरी स्थित टीव्ही टावर निवास से बांकड़े हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे तभी घसारई पुल के नजदीक इनका वाहन पलट गया।
वाहन में मौजूद एसडीओ उदय प्रताप सिंह बुरी तरह घायल हो गए बाद में इनकी मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया है कि बुलेरों तेज गति से आ रही थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर न हो जाए इसके फेर में यह बुलेरों पलट गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बुलेरों को एक ट्रक ने टक्कर मारी है जिससे यह वाहन पलटा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।