इधर पति ने शराब पी, उधर पत्नि ने जहर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा क्षेत्र में एक विवाहिता ने इसलिए जहर का सेवन कर लिया क्योंकि वह पति के द्वारा दी जाने वाली रोज की प्रताडऩा व उसके शराब के सेवन से दु:खी थी। जब पति की आदतों में कोई सुधार होता नजर नहीं आया तो विवाहिता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन समय रहते उपचार मिलने से विवाहिता को बचा लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमवती पत्नी रामस्वरूप आदिवासी उम्र 34 निवासी सुभाषपुरा बीते कुछ दिनों से अपने पति की आदतों से परेशान थी। जहां आए दिन पति शराब के नशे में टुन्न रहता जिससे घर में कई समस्याऐं मुंह उठाए खड़ी थी। जब पत्नी इस संबंध में अपने पति से कहती तो वह उल्टा पत्नी प्रेमवती को डांट फटकार लगाता। आए दिन शराब पीकर उत्पात मचाने को लेकर प्रेमवती ने आखिकार अपना जीवन समाप्त करने का निर्णय ले लिया और रविवार की दोपहर को प्रेमवती ने घर में रखी मच्छर मारने की दवा का सेवन कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!