शिवपुरी. जिले भर में मासूम असमय ही काल के गाल में समा रहे है। ऐसे में इन मासूमों की जान लेने वाले झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध अब कार्यवाही कराने के लिए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति संगठन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा और इस मामले में दोषी जिला स्वास्थ्य विभाग एवं झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्यवाही की मांग करेगा ताकि आगे से ऐसे चिकित्सकों ऐसा कोई कार्य ना कर सके।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक सम्राट ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग व झोलाछाप चिकित्सक सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अव्हेलना कर रहे है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही बैराढ़ में एक मासूम बालक की जान ऐसे ही झोलाछाप चिकित्सक डॉ.श्रीनिवास धाकड़ के द्वारा लगाए गए इंजेक्शन से हो गई जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर 2011 को आदेश दिए थे कि झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। जिस पर तत्समय स्वास्थ्य विभाग ने 401 चिकित्सकों की सूची जारी कर इन्हें फर्जी चिकित्सक करार दिया। लेकिन आज दिनांक तक ना तो स्वास्थ्य विभाग ने इन चिकित्सकों पर कोई कार्यवाही की और ना ही स्वयं जिला स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया।
ऐसे में अब आगे से झोलाछाप चिकित्सकों का शिकार मासूम बालक व अन्य महिला-पुरूष ना बन सके इसके लिए ऐसे सभी झोलाछाप चिकित्सकों एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अव्हेलना करने वाले जिला स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सीएमएचओ के विरूद्ध कार्यवाही कराने के लिए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह राजपूत के निर्देशानुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक सम्राट, उपाध्यक्ष अंकित गोयल, के.के.दुबे, संजीव पुरोहित, जिला महामंत्री ललित मुदगल, जिला सचिव राकेश डागौर, सह-सचिव राजू (ग्वाल) यादव, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा कुन्दे, रशीद खान गुडूडू, मणिकांत शर्मा, अशरफ कुर्रेशी छोटे, साकिर अली, वीरेन्द्र चौहान सिंह मोटर पार्ट्स सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल होंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।