शिवपुरी. कोतवाली थानान्र्तगत भारत गैस ऐजेंसी के गोदाम के निकट सोमवार की सुबह एक युवक की लाश पड़ी मिली। युवक के शरीर में कई गंभीर चोटे है जिससे आशंका जताई जा रही है कि संभवत: उसकी हत्या कर लाश फेंक दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम झूड़ निवासी कक्षा 12 वीं का छात्र महेन्द्र पुत्र करण सिंह रावत उम्र 18 वर्ष बीते रोज किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला लेकिन वापिस लौटकर घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो आज सुबह उसकी लाश रातौर रोड़ स्थित भारत गैस ऐजेंसी के गोदाम के निकट पड़ी मिली। मृतक का एक हाथ टूटा हुआ था।
जबकि नाक व पसलियों में भी गंभीर चोट के निशान है। जो इस बात की ओर इशारा कर रहे है कि युवक की मौत मारपीट के दौरान हुई है। फिलहाल पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी है। प्रथम दृष्टा महेन्द्र की हत्या प्रतीत हो रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।