शिवपुरी. जिले के सतनवाड़ा क्षेत्रान्र्तगत बीते रोज चार बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर एक युवक का रास्ता रोककर उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीवद्ध कर इनकी तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मवीर पुत्र कमल सिंह रावत उम्र 30 साल भितरवार बीते शाम शिवपुरी से एक शादी समारोह से लौटकर बाईक पर सवार होकर अपने गांव वापिस जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे नरवर रोड़ पर स्थित झरना माता मंदिर के पास पुलिया पर पहले से घात लगाए बैठे चार हथियारधारी अज्ञात बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर धर्मवीर की मोटरसाईकिल को रोक लिया और उसकी सोने की चैन, अंगूठी 2000 रूपये नगद एवं प्लेटिना मोटर सायकिल भी लूटकर यह बदमाश फरार हो गये।
लुटेपिटे धर्मवीर द्वारा घटना की जानकारी सतनवाड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 394, 397 भादावि 11/13 एमपीडीपी के एक्ट के तहत मामला पंजीवद्ध करने की तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि जिले भर में पिछले लम्बे समय से आपराधिक किस्म के लोगों के हौंसले बुंलद है और वह बिना किसी भय के बेधडक अंदाज में लूट और ड़कैती की बारदातों को अंजाम दे रहे है। इन बदमाशों को पुलिस का लेस मात्र भी भय नहीं है। ठीक इसी तर्ज पर बीते रोज पोहरी थाना क्षेत्र के बमरा पुलिया पर भी चार बदमाशों द्वारा पिता-पुत्री को हथियारों की नोंक पर लूटने का प्रयास किया गया था। यहां पर आस-पास बसे ग्रामीणों की सक्रियता के चलते इन बदमाशों को धर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।