बहू से बदला: पड़ौसी से करवाया बलात्कार

shailendra gupta
0
शिवपुरी. बहू ने जब अपने पति, सास, ससुर सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया तो बदला लेने के लिए आरोपियों ने अपनी बहू के साथ ही बलात्कार करवा डाला। पुलिस ने बलात्कार करने वाले आरोपी रामवरण पुत्र संतोष सिंह यादव सहित बलात्कार की शिकार महिला के पति सुनील पुत्र प्रेमा वंशकार, सास शीला पत्नि प्रेमा वंशकार, और ममिया ससुर बादम सिंह बंशकार पुत्र दयाराम वंशकार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने पर पुलिस कर्मियों को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा पत्नि सुनील बंशकार उम्र 20 साल निवासी खजराह की शादी तीन साल पहले सुनील बंशकार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सीमा को पूरा परिवार सास शीला, ससुर प्रेमा, व पति सुनील दहेज के लिए प्रताडि़त कर उसकी मारपीट करते थे जिसकी रिपोर्ट सीमा ने आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कराई थी, जिस पर उनके खिलाफ भादवि की धारा 498 ए का मामला कायम हुआ था जिसमें तीनों आरोपी जेल गए थे। इस पर आरोपियों ने सीमा को मजा चखाने का निर्णय लिया और इसके तारतम्य में उन्होंने दिसम्बर माह में उससे राजीनामा कर लिया। पति ने आश्वासन दिया कि वह सीमा को ठीक से रखेगा। 

संक्रांति के समय सीमा पुन: ससुराल गई। दिनांक 17 जनवरी 2012 को सास शीला उसे ले आई। जब सास और बहुत खजरा के रामवरण सिंह यादव के साथ वापिस आ रहीं थी, तब ग्राम देवरी व क्यारा के बीच नाले में पेशाव करने के बहाने सास दूर चली गई। जिसका फायदा उठाकर रामवरण ने सीमा के साथ बलात्कार कर डाला। सास ने आने पर कहा कि तेरे साथ ठीक हुआ। घर जाकर पति को बताया तो उसने भी कहा कि तूने मुझे जेल भिजवाया था हमने तेरी बेइज्जती कर बदला ले लिया है। 

सास पति व ममिया  ससुर के सहयोग से रामवरण यादव चाहे जब सीमा के साथ बलात्कार करता रहा। फरियादी के मायके आने पर उसने अपने पिता को बताया जिस पर आरोपियों के विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कर विवेचना पिछोर एसडीओपी राकेश शर्मा द्वारा की गई। जिन्होंने थाना प्रभारी खनियांधाना कैलाश बाबू आर्य और प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पाण्डेय सैनिक जगदीश गुप्ता, रामजीलाल शर्मा व गेबू लाल के सहयोग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!