रेल से कटकर महिला की मौत, शिनाख्ती के प्रयास

shailendra gupta
0
शिवपुरी. मंगलवार की अलसुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत की खबर जब पुलिस को लगी तो मौके पर जाकर देखा कि महिला का शरीर रेल से कटकर दो भागों में बंट गया था। एक शव रेल की पटरी पर तो दूसरा हिस्सा पटरी के उस पर डला हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर इसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजकर मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रेल्वे स्टेशन से महज चंद कदमों की दूरी पर अलसुबह एक महिला की लाश पाई गई। यहां से गुजर रहे रेलवे कर्मचारियों ने इस लाश को देखकर तुरंत जीआरपी को सूचित किया और पुलिस को खबर की। जब मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो पाया कि जो शव मौके पर मिला है वह रेल से कट गया जिसका एक धड़ पटरी पर तो दूसरा धड़ पटरी के उस पर डला हुआ था मौके से कुछ ही दूरी पर महिला का दिल भी बाहर निकलकर पड़ा हुआ था साथ ही दोनों हाथ धड़ से अलग हो गए थे। 
 
देखने पर ऐसी आशंका जताई जा रही है महिला मानसिक रूप से विक्षप्ति थी और अलसुबह वह सामने से आ रही इण्टरसिटी एक्सप्रेस की गाड़ी को देख नहीं पाई और इसकी चपेट में आ गई। जिससे वह रेल से कटकर मर गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लाश पीएम के लिए भेज दी है। पुलिस कोतवाली ने मामला पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है। अभी महिला की लाश की शिनाख्ती नहीं हो सकी है जिसके लिए पुलिस प्रयासरत है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!