शिवपुरी। नबवंर का आधा माह निकल चुका है कलैडंर की माने तो अब तक हाड कपा देने वाली ठंडो का प्रवेश होना तय था लेकिन शिवपुरी जिले मे राते अभी भी गर्म बनी हुई है,घरो मे अभी भी पंखो को विराम नही मिला है। मौसम विभाग की माने तो रात के समय का तापमान प्रदेश मे चौथे नंबर पर दर्ज किया गया है। वही दिन के तापमान की बात करे तो शिवपुरी प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में चौथे स्थान पर रहा है।
मौसम विभाग के 15 नवंबर को जारी दोपहर के विवरण के अनुसार शिवपुरी शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं रात के तापमान में धार 18.9, सागर 18.2 और दतिया 17.9 डिग्री के साथ शिवपुरी से आगे रहे। वहीं मौसम के आंकड़ों के मुताबिक शिवपुरी में 11 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तक पहुंच गया था।
इसके अगले ही दिन दिन के तापमान में 4 और रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। इसके बाद से दिन का पारा 27 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं 13 से 15 नवंबर तक लगातार तीन दिन रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। यानी पिछले तीन दिनों से रात के तापमान में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
12 नवंबर को एक दिन में 5 डिग्री गिरा रात का पारा
9 नवंबर को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था। 10 नवंबर को भी 20 डिग्री पर रहा। 11 नवंबर को बढ़कर 21 डिग्री पहुंचा। 12 नवंबर को अचानक 16 डिग्री पर आ गया। 13 नवंबर से 15 नवंबर तक लगातार 17 डिग्री दर्ज हुआ। खास बात यह है कि 11 नवंबर के मुकाबले 12 नवंबर को रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई, इसके बाद तीन दिन से पारा स्थिर है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।