दिनारा करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा मे आने वाले गांव चंदावरा मे दहेज में कार की मांग पूरी होने पर पत्नि ने पत्नि की कुल्हाडी के बैटे से हमला कर हत्या कर दी। पति ने पत्नि की सिर मे कई बाई बैंटे से बार किए जिससे पत्नि का सिर फट गया ओर खून निकलने लगा।
बताया जा रहा है कि पति ने पत्नि के छत से गिरने की कहानी को गढ दिया,ज्यादा खून नही दिखे इस कारण पति ने पत्नि की हत्याकर उसके कपडे तक बदल दिए ओर घर से भाग गया। पुलिस ने आज हत्यारे पति को गिरफ्तार करते हुए हत्याकाण्ड मे उपयोग मे लाए गए कुल्हाही के बैटे को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर की दोपहर सूचना मिली थी कि ग्राम चंदवारा निवासी गुड़िया यादव (25) पत्नी अभिषेक यादव का शव घर में पड़ा है और उसका पति गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करैरा भेजकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की। मृतका की मां अनीता ने पुलिस को बताया कि गुड़िया की शादी करीब पांच साल पहले अभिषेक से हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही अभिषेक कार की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करता था और उसे परेशान कर रहा था।
मां ने आरोप लगाया कि इसी मांग को लेकर अभिषेक ने गुड़िया की हत्या की है। परिजनों के आरोप और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शनिवार को अभिषेक उर्फ कल्ला (35) पुत्र स्व. अशोक सिंह यादव के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे चंदवारा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी का बैंटा लकडी का डंडा भी जब्त की है।
दिनारा थाना प्रभारी अरविंद छारी ने बताया कि पूछताछ में अभिषेक ने हत्या करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि कुल्हाड़ी के बेंट से गुड़िया के सिर पर वार किए थे। जब उसकी मौत हो गई तो खून से सने कपड़े बदलकर उसे दूसरे कपड़े पहना दिए जिससे किसी को हत्या का शक न हो और भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।