Shivpuri News: कूनो नदी पर बने स्टॉप डेमो के गेट चोरी, तेजी से निकल रहा है पानी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधान सभा से गुजरनी वाली कूनो नदी पर बने चार स्टॉप डेमो से गेट चोरी होने का मामला सामने आ रहा है,इन गेट के चोरी होने के कारण नदी का पानी तेजी से निकल रहा है,इस कारण इंदुर्खी, नौगांव, तिघरा, सड़, गोयरा, खरवाया, चक्क, गढ़ला, छर्च, मोहलोनी, पारा, जीगनी, कपेला, भरतपुर, टुकी, डिगडोली और श्यामपुरा सहित आसपास के गांवों का जल स्तर गिरने का खतरा मडंरा रहा है। 

ग्रामीणो ने चंदा कर गेटो पर पॉकलेन मशीन से मिट्टी भरवाने का प्रयास किया लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण मिट्टी पानी को रोकने मे असमर्थ हो रही है पानी अपने साथ मिट्टी को भी बहा कर ले जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कूनो नदी किनारे बसे गांवों का जल स्तर बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के कार्यकाल में चार स्टॉप डेम बनवाए गए थे। इनसे आसपास के गांवों में जल स्तर सुधरा और किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने लगा। लेकिन पिछले दिनों अज्ञात लोगों ने चारों डेम के गेट चोरी कर लिए। तिघरा स्टॉप डेम के सभी गेट गायब हैं। 

शनिवार को ग्रामीणों ने 500-500 रुपए चंदा जुटाकर 10 हजार रुपए से अधिक खर्च किए और पोकलेन मशीन व मजदूरों की मदद से मिट्टी डालकर पानी रोकने की कोशिश की, लेकिन नदी के बहाव में मिट्टी टिक नहीं पाई। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के कार्यकाल में 4 से 6 करोड़ की लागत से बने चार स्टॉपडेम के गेट चोरी हुए। विभाग अब ऊपर के डेम के बचे गेट नीचे वाले डेम में लगाएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!