शिवपुरी। शिवपुरी के बाल शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, के बच्चो ने कबाड से कमाल कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने इस बार बाल दिवस पर कुछ नया किया था,बच्चो को कबाड से कमाल करने का टॉस्क दिया था। बच्चो ने अपनी कल्पनाशीलता को उडान दी ओर पुराने अखबारी रद्दी कागज से फैशन जमा दिया और डिजायनर कपडे बना दिए,इतना ही नही बच्चो ने कागज से बने कपडो को पहनकर भी दिखाया ओर फोटो ग्राफी भी करवाई।
शिवपुरी जिले का छिब्बर स्कूल मे इस बार 14 नंबवर को बाल दिवस पर बाल सोच को आकार देने के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था ओर इस प्रतियोगिता की थीम Costume Created by Waste Material रखी गई। इस प्रतोयगिता मे बच्चो ने अपनी नई सोच को जन्म दिया और कबाड से कमाल कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी बेजोड़ कल्पनाशीलता से अनुपयोगी वस्तुओं को आकर्षक परिधानों में बदलकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
जब अखबार और पॉलीथिन बन गए डिजाइनर परिधान
विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का ऐसा जादू बिखेरा कि हर प्रस्तुति अपने आप में खास नजर आई। किसी ने पुराने और रद्दी अखबारों से शानदार गाउन और ड्रेस तैयार किए, तो किसी ने अनुपयोगी पॉलीथिन, डिस्पोजेबल प्लेट्स और कट्टे-बोरियों का इस्तेमाल कर आकर्षक वेशभूषाएँ बनाईं।
जब ये नन्हे कलाकार रोबोट, मदारी और प्लास्टिक मैन जैसे अनोखे किरदारों में मंच पर उतरे, तो उनका आत्मविश्वास और प्रस्तुतिकरण देखते ही बनता था। इन अनूठे परिधानों के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर ने बच्चों की कल्पनाशीलता और नवाचार की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने का एक बेहतर माध्यम बताया।
बच्चों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक के रूप में लायंस क्लब अध्यक्ष श्रीमती संगीता रंगढ़, इनर व्हील प्राइड अध्यक्ष श्रीमती नीलम जैन एवं माहेश्वरी समाज अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा बिसानी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में इनर व्हील सचिव श्रीमती उर्वशी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन नन्हे कलाकारों की कल्पनाशीलता भविष्य में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है।
बाल दिवस का यह आयोजन इस बात का खूबसूरत उदाहरण बना कि बच्चों के लिए खुशी केवल उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा को पहचानने और कुछ नया रचने में भी है। जहाँ दूसरों को अनुपयोगी वस्तुएँ दिखाई देती हैं, वहीं एक रचनात्मक बालमन उनमें भी कला और सौंदर्य खोज लेता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।