शिवपुरी शहर मे जंगली सुअर के कारण सीताराम शर्मा की मौत, बसंल जी घायल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के दो बत्ती चौराहे के समीप रंगमहल वाटिका वाली रोड पर एक जंगली सुअर के कारण एक बाइक एक्सीडेंट हो गया,इस हादासे मे एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत होने की खबर मिल रही है वही एक घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
माधव नेशनल पार्क की सीमा शहर से नजदीक होने के कारण जंगली जानवर रात के समय शहर की सीमा मे प्रवेश कर रहे है इससे पूर्व इस जगह पर रात मे तेंदुआ भी विचरण करते हुए देखा गया है। यह हादसा रविवार की रात 11 से 12 बजे के ​बीच होना बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार चिंताहरण हनुमान मंदिर के बाहर चाल की गुमठी चलाने वाले सीताराम शर्मा और उनके दोस्त रवि बसंल हीरो होण्डा बाइक से किसी धार्मिक स्थल से रविवार की रात लगभग 11 बजे अन्नकूट ग्रहण कर लौट रहे थे। सीतराम शर्मा बाइक चला रहे थे सीताराम की बाइक हाउस रोड पर स्थित रंगमहल गार्डन के पास पहुंचे थे उतने मे ही सडक पर जंगली सूअर रोड पर आ गया ओर सीताराम शर्मा की बाइक जंगली सूअर से जा टकराई। 

इस हादसे मे सीताराम शर्मा सडक पर गिर पडे ओर सिर मे गंभीर चोटे आई वही बाइक पीछे बेठे रवि बसंल भी घायल हो गए। राहगीरो ने जब सडक पर पडे दो लोगो को घायल अवस्था मे पडे ​देखा तो डायल 112 को कॉल किया गया। जिला चिकित्सालय मे सीताराम शर्मा को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया वही जबकि रवि बंसल का इलाज जारी है।

 वहीं, टक्कर में घायल जंगली सुअर रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा और सोमवार सुबह तक वहीं दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क पर जंगली जानवरों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!