नरवर। शिवपुरी जिले की नरवर कृषि उपज मंडी में फसल की समय पर बिक्री नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को मंडी के बाहर नरवर-डबरा रोड पर जेसीबी लगाकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाइश दी, जिसके बाद जाम खुलवाया गया।
इसके बाद आक्रोशित किसानों ने मंडी कार्यालय का घेराव कर किसान जिंदाबाद के नारे लगाए। किसानों का आरोप है कि वे 10 से 15 किलोमीटर दूर गांवों से एक दिन पहले मंडी पहुंचकर रुकते हैं, लेकिन रोजाना दोपहर 2 से 3 बजे तक फसल की नीलामी और बिक्री नहीं हो पाती। सोमवार को तो मंडी प्रबंधन ने फसल खरीदने से ही मना कर दिया।
शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के पत्रकार राजेंद्र बाथम से चर्चा में किसानों ने बताया कि मंडी प्रबंधन मजदूरों की हम्माली दर बढ़ाने की मांग कर रहा है, जबकि किसानों का कहना है कि पहले से ही प्रति बोरी अतिरिक्त राशि ली जा रही है। किसानों ने मांग की कि उनकी फसल की तुलाई धर्मकांटे से कराई जाए और भुगतान नकद या खाते में, किसी भी माध्यम से किया जाए, लेकिन फसल की बिक्री समय पर हो।
किसानों का कहना है कि हार्वेस्टिंग का समय चल रहा है। ऐसे में खेती के जरूरी काम छोड़कर मंडी में दिनभर इंतजार करना पड़ रहा है। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
पत्रकार राजेंद्र ने जब मंडी प्रबंधकों से बात की उनके द्वारा बताये गए की कुछ समय बाद किसानों से बात करके पुरी समस्या का सामाधन किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।