शिवपरी करवाचौथ की शॉपिंग करने निकले युवक की मौत, इलाज के दौरान तोडा दम

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी में हादसे में घायल युवक की ग्वालियर में शनिवार को मौत हो गई। हादसा दो दिन पहले लुकवासा चौकी क्षेत्र में देहरदा-ईसागढ़ मार्ग पर अनंतपुर गांव के पास हुआ। युवक अपने घस से करवाचौथ की शॉपिंग करने निकला था। 

जानकारी के मुताबित, रन्नौद थाना क्षेत्र के बामौर कला गांव में रहने वाले 35 साल के संतोष कुशवाह गुरुवार शाम सामान खरीदने लुकवासा आए थे। वे से बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी अनंतपुर गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

ग्वालियर में पोस्टमार्टम के बाद शव बामौर कला गांव लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। लुकवासा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके ड्राइवर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!