शिवपुरी,पति की मारपीट कर हत्या फिर टांग दिया,राधा भार्गव रोते हुए प​हुंची SP के पास

Lalit Mudgal
0
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक महिला शिकायत लेकर पहुंची,कि मेरी शादी के बाद से ही मेरे ससुरालजन मुझे सही से नहीं रखते थे और मेरे पति मुझे अपने घरवालों के कहने पर मारपीट कर मुझे मायके भी छोड़ने गये थे,लेकिन मेरे ससुरालजनों द्वारा मेरे पति की हत्या कर दी गई हैं और इस हत्या को सभी के सामने आत्महत्या बताई गई हैं। 

जानकारी के अनुसार हाल निवासी ग्राम डगपीपरी तहसील रन्नौद जिला शिवपुरी की रहने वाली राधा भार्गव ने बताया कि मेरा विवाह वर्ष 2015 में स्व0 गणेश भार्गव पुत्र जगदीश भार्गव निवासी ग्राम घिलौंदरा पुलिस थाना मायापुर तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी के साथ आपसी सहमति व राजीखुशी हिन्दू रीति-रिवाजों से गणेश धर्मशाला कोलारस में सम्पन्न हुआ था।

वहीं पीड़िता ने बताया कि मेरे ससुरालजन द्वारा विवाह के बाद से ही मुझको परेशान प्रताड़ित किया जाता रहा था। कुछ वर्ष पूर्व सास, ससुर आदि द्वारा मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मेरे मायके वालों द्वारा इलाज करवाया गया, सिर का ऑपरेशन करवाया गया था। मैंने घटना के सम्बन्ध में महिला पुलिस थाना शिवपुरी में शिकायत की थी लेकिन आरोपीगण द्वारा राजीनामा कर लिया गया था लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया था।

आरोपीगण द्वारा मेेरे पति द्वारा मुझको छोड़ने तथा दूसरा विवाह करने का दबाब डाला जाता रहा था, पति द्वारा मना करने पर मेरे ससुरालजन सास मनोरमा भार्गव, ससुर जगदीश भार्गव, जेठ नीरज भार्गव, जिठानी भावना भार्गव, चचिया ससुर ओमप्रकाश भार्गव आदि द्वारा दिनांक 2 जुलाई 2026 को मेरे पति को कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारा पीटा गया, गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, उनकी हत्या करने के उपरांत एक कपड़ा गले में बांध कर पंखे से लटका दिया गया था। 

हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देकर आरोपीगण दरवाजा बंद कर के बाहर चले गये थे जिस समय मेरे पति को कमरे में बंद करके हत्या की जा रही थी उस समय कमरे के बाहर मेरी ननद संध्या पाण्डेय व ताऊ ससुर के पुत्र प्रमोद उर्फ स्वामी भार्गव द्वारा मुझे पकड़ रखा था एवं मेरे साथ मारपीट की जा रही थी। पति की हत्या करके घर से जाते समय हत्यारोपीगण द्वारा मुझे धमकियां दी गई कि अपना मुंह बंद रखना, हमने इसे मार दिया है, तुझे भी मार देंगे।

पीड़िता का कहना हैं कि पति की हत्या के 3-4 घण्टे बाद हत्यारोपी वापस घर आए, कमरे का ताला खोला तथा योजना बनाकर मेरे पति द्वारा आत्महत्या करना का प्रयास जताते हुए, 
2 जनवरी 2026 को ही मेरे पति के शव का अंतिम संस्कार ग्राम धिलोंदरा में कर दिया गया। हत्यारोपियों द्वारा न तो पुलिस थाने को सूचित किया गया और न ही मेरे मायके वालों को सूचना दी और न ही अन्य रिश्तेदारों को सूचना दी गई। न पोस्टमार्टम करवाया गया।


पति की हत्या के बाद भी हत्यारोपियों द्वारा मुझे मायके नहीं जाने दिया गया, और न ही मायके वालों से बात करने दी गई। वर्तमान में अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह मेंने अपने तीनों बच्चों (02 पुत्रियां व 01 पुत्र) के साथ अपने मायके में आकर रह रही है। मैं अपनी ससुराल वापस नहीं जा सकती है। मेरे व मेरे बच्चों व मायके वालों को हत्यारोपियों से गंभीर खतरा बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!