बैराड़। शुक्रवार की दोपहर एक मकान के लिए आसमान से आई बिजली आफत बनकर टूटी। तेज कड़कड़ाहट के साथ आसमानी बिजली वार्ड 11 में हेमंत यादव के मकान की दूसरी मंजिल पर गिरी तो कुछ ही पलों में पूरे घर की वायरिंग में करंट दौड़ गया। स्विच बोर्ड से लेकर एलईडी, पंखे और कूलर तक इसकी चपेट में आकर जल गए।
हादसे के वक्त घर में पत्नी और 15 वर्षीय बेटा मौजूद थे। बिजली के झटके से बेटे के पैर में चोट भी आई, लेकिन गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों की जान बच गई। परिवार के मुताबिक इस घटना में 70 हजार रुपए से अधिक का सामान और विद्युत वायरिंग जलकर खराब हो गई।
बैराड़ के वार्ड 11 में स्थित शाखा स्कूल के पास हेमंत यादव के मकान पर आसमान से आई शुक्र्वार को आफत बनकर बिजली गिरी। हेमंत यादव खुर्रका में सचिव के पद पर पदस्थ हैं। दोपहर अचानक कड़कड़ाहट के साथ बिजली उनके घर की दूसरी मंजिल पर गिरी और देखते ही देखते पूरे घर की वायरिंग में आग सी फैल गई। बिजली का झटका इतना तेज था कि घर के सभी स्विच बोर्ड फुंक गए, एलईडी, ट्यूब लाइट, चार्जर जल - गए। घर में लगे 8 पंखे, 2 कूलर और करीब 28 लाइटें पूरी तरह खराब हो गईं।
पूरे मकान की वायरिंग जलकर राख हो गई। हादसे के वक्त घर में । हेमंत यादव की पत्नी सुरक्षा यादव और 15 साल का बेटा वंशू मौजूद थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन बिजली के झटके से मासूम वंशू के पैर में चोट आई है। परिवार के मुताबिक इस आसमानी बिजली से करीब 70 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना के बाद मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और परिवार को संभाला।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।