कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना सीमा के खतौरा गावं मे एक चोरी का मामला सामने आ रहा है। चोरों ने कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव के निजी निवास परिसर में बने गायत्री माता मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर को निशाना बनाते हुए दोनों मंदिरों के ताले तोड़ दिए। वारदात के दौरान चोर गायत्री माता की प्रतिमा पर चढ़े हार और हाथों में पहने कंगन लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी शनिवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे लोगों को लगी। मंदिर के ताले टूटे देख परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य सुरागों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंदिर से चोरी गए हार और कंगन आर्टिफिशियल ज्वेलरी थे, जिनकी आर्थिक कीमत अधिक नहीं है, लेकिन धार्मिक स्थल में चोरी की घटना से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने जिस तरह विधायक के निवास परिसर में बने मंदिर को निशाना बनाया है, उससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।