ग्वालियर की पीताम्बरा आइडियल कंस्ट्रक्शन प्रालि को ब्लेकलिस्टेट करने की प्रक्रिया शुरू

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शहर में सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने संबंधित ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही फर्म की 28.46 लाख रुपए की बैंक गारंटी भी राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री पुष्कल प्रताप ने बताया कि शिवपुरी-झांसी फोरलेन एनएच-3 के पुराने शहरी हिस्से की 2.40 किलोमीटर लंबी सड़क के सुधार कार्य का ठेका मेसर्स पीताम्बरा आइडियल कंस्ट्रक्शन प्रालि, ग्वालियर को दिया गया था। विभाग की ओर से कई बार गुणवत्ता में सुधार और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, लेकिन एजेंसी ने आवश्यक सुधार नहीं किए। निर्माण लगातार बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी ने फर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

विभाग ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ठाठीपुर शाखा (ग्वालियर) को पत्र भेजकर फर्म की 28.46 लाख रुपए की बैंक गारंटी राजसात कर विभाग के नाम डिमांड ड्राफ्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही फर्म को भविष्य के सरकारी निर्माण कार्यों से प्रतिबंधित करने के लिए अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग, ग्वालियर परिक्षेत्र को ब्लैकलिस्ट करने संबंधी प्रस्ताव भी भेजा है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-सीमा का पालन नहीं करने और गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!