शिवपुरी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने दो आदतन अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आदेश जारी कर दोनों आरोपियों को छह माह के लिए शिवपुरी सहित आसपास के छह जिलों की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाबदर किए गए आरोपियों में अनिकेत रावत उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक 4, न्यू कॉलोनी, बैराड़ तथा राहुल केवट उम्र 26 साल निवासी संकट मोचन कॉलोनी, पिछोर शामिल है। प्रशासन के अनुसार अनिकेत रावत के खिलाफ वर्ष 2021 से और राहुल केवट के खिलाफ वर्ष 2017 से विभिन्न आपराधिक धाराओं में कई प्रकरण दर्ज है। दोनों को आदतन अपराधी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।
आदेश के अनुसार दोनों अपराधियों की गतिविधियों से जिले की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए उन्हें शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, दतिया और गुना जिले की सीमाओं से छह माह के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए है। जिलाबदर की अवधि के दौरान दोनों अपराधियों को जहां भी निवास करना होगा, उसकी लिखित सूचना प्रत्येक माह रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारी को देनी होगी।
संबंधित थाना प्रभारी इस संबंध में रिकॉर्ड संधारित करेंगे। हालांकि, यदि इन जिलों के किसी न्यायालय में उनके विरुद्ध कोई प्रकरण विचाराधीन है तो वे केवल पेशी की तिथि पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले संबंधित थाना प्रभारी और संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को सूचना देना अनिवार्य होगा।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।