Shivpuri News: कलेक्टर के निर्देश हवा में, NH-46 पर 7 गायो की मौत, नही हो रही पेट्रोलिंग

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बीते 27 जुलाई को अधिकारियो को सडक पर विचरण करते गौवंशो को लेकर निर्दश जारी किए थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि आवारा पशु छोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर, जुर्माना और गौशाला का खर्च वसूलने जैसे कड़े प्रावधान लागू किए थे,इसके अतिरिक्त एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी और पीएमजीएसवाई को अपनी सड़कों पर नियमित पेट्रोलिंग करनी होगी। 

कलेक्टर ने तत्काल इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत पूरे जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया था। इतनी कडी चेतावनी के बाद भी देहात थाना सीमा मे सडक पर 7 गायो को रौंदने की खबर मिल रही है। 

शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 (NH-46) पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जियो पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बैठी सात गायों को एक अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सातों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। मृत गौवंश को सड़क से हटाया गया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई हैं। 


कलेक्टर ने कहा था कि गौवंश तो होगी एफआईआर
कलेक्टर के आदेश के अनुसार यदि कोई व्यक्ति या पशुपालक जानबूझकर अथवा लापरवाही से अपने गौवंश को सार्वजनिक सड़क पर छोड़ता है तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि आवारा पशु को पकड़कर गौशाला भेजा जाता है तो उसके परिवहन और रखरखाव का पूरा खर्च भी संबंधित पशुपालक से भू-राजस्व की तरह वसूला जाएगा।

कलेक्टर के निर्देशो की अव्हेलना 
कुल मिलाकर शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने गौवंश को सडक पर विचरण करने के संबंध मे जो दिशा निर्देश जारी किए थे,वह ना तो पब्लिक ने फलो किए और ना ही सरकारी सडक निर्माण करने वाले सरकारी ऐजेंसिंयो ने। पिछले वर्ष भी फोरलेन सडक पर लगातार गौवंश की एक्सीटेंड में लगभग 100 गायो की मौत हुई थी उस समय भी तत्कालिन कलेक्टर ने सचिव और पटवारियो को दिशा निर्देश दिए थे,लेकिन उस समय भी दुर्घटनाए नही रोकी जा सकी थी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!