Shivpuri News: दिनारा के कृष्णा चौराहे पर कार ने बाइक को रौंद दिया, उमेश यादव की मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri samachar

दिनारा/ करैरा।
शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा मे हुए एक सडक एक्सीडेंट मे घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मोत होने की खबर मिल रही है। इलाज कराकर अपने गांव लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार बलेनो कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए उमेश यादव ने झांसी के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उनका नाती अभी भी ग्वालियर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मौत के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम डामरौन खुर्द निवासी नरेंद्र यादव उम्र 24 साल ने दिनारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 2026 की दोपहर करीब तीन बजे वह दिनारा के कृष्णा चौराहे पर अपनी चार पहिया वाहन के टायर बदलवा रहे थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई उमेश यादव उम्र 45 साल अपने नाती अनमोल यादव उम्र 25 साल का दिनारा में इलाज कराने के बाद मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे।

जैसे ही दोनों कृष्णा चौराहे के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी झांसी की ओर से आ रही बलेनो कार क्रमांक MP-07-AL-1562 के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर, पैर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना होते ही नरेंद्र यादव और उनके चचेरे भाई भगवत सिंह यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए झांसी के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। हालांकि छह दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद 31 जुलाई की सुबह करीब चार बजे सरोज हॉस्पिटल, झांसी में उमेश यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अनमोल यादव की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी से ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बलेनो कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब वाहन चालक की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!