Shivpuri News: फतेहपुर बायापस पर कार ने उडाया बाइक को, सिविल इंजीनियर समेत 2 गंभीर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे स्थित शहर के फतेहपुर बायपास पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और मामला सामने आया है। काम से लौट रहे एक सिविल इंजीनियर और उसके दोस्त की बाइक को रॉन्ग साइड से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक का इलाज शिवपुरी में हुआ, जबकि दूसरे को हालत बिगड़ने पर ग्वालियर के दो अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। घटना के कई दिन बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी संजय धाकड़ उम्र 26 साल निवासी ग्राम खरई, हाल निवासी गणेश कॉलोनी फतेहपुर, शिवपुरी ने बताया कि वह शिवपुरी सब्जी मंडी में आढ़तिया का काम करता है। उसका मित्र अवधेश धाकड़, जो पेशे से सिविल इंजीनियर है, 22 जुलाई 2026 को अपने कार्य से पाली-तेंदुआ क्षेत्र गया हुआ था। शाम को संजय गुना नाका पर अवधेश का इंतजार कर रहा था। करीब शाम साढ़े सात बजे अवधेश अपनी *स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP-33-MY-9365) से वहां पहुंचा। इसके बाद दोनों गणेश कॉलोनी स्थित अपने घर की ओर रवाना हो गए।

रात करीब 7:45 बजे, जैसे ही उनकी बाइक वनस्थली पेट्रोल पंप के पास फतेहपुर बायपास पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से रॉन्ग साइड में आकर उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसे में संजय धाकड़ के होंठ, सिर, गाल, माथे, दाहिने हाथ की कलाई और पैर के टखने में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। वहीं अवधेश धाकड़ के दाहिनी आंख के ऊपर, माथे, नाक, गाल, दोनों हाथों और घुटने में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद घायल अवधेश ने अपने साले नरोत्तम धाकड़ को फोन कर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नरोत्तम धाकड़ और गगन धाकड़ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल नवजीवन अस्पताल, शिवपुरी लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी अवधेश की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते उसे ग्वालियर रेफर किया गया। वहां पहले अपोलो अस्पताल और बाद में संभव अस्पताल में उसका इलाज चला। फिलहाल अवधेश धाकड़ घर पर है, लेकिन चोटों के कारण अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सका है और थाने आने की स्थिति में नहीं है।

घटना के बाद संजय धाकड़ ने थाने पहुंचकर अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!