Shivpuri News: मोबाइल अपटेड होता रहा और शिवम गुप्ता के खाते से उड गए 99 हजार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मोबाइल उपयोगकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। एक युवक का मोबाइल अचानक अपडेट होने लगा, करीब 39 मिनट तक स्क्रीन पर केवल “Updating” लिखा आता रहा। जब फोन चालू हुआ तो उसमें मौजूद पूरा डेटा गायब था। अगले दिन जब युवक ने PhonePe से बैंक बैलेंस चेक किया, तो उसके होश उड़ गए,दो खातों से कुल 99 हजार रुपए अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ट्रांसफर किए जा चुके थे।

शिवम गुप्ता निवासी भौंती ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:41 बजे से 2:44 बजे के बीच वह अपने घर पर था। उसने मोबाइल फोन चालू करने की कोशिश की, लेकिन फोन सामान्य रूप से शुरू नहीं हुआ। कई बार प्रयास करने पर मोबाइल स्क्रीन पर “Updating” दिखाई देने लगा और यह प्रक्रिया करीब 39 मिनट तक चलती रही। जब मोबाइल चालू हुआ तो उसमें मौजूद संपूर्ण डेटा स्वतः डिलीट हो चुका था। संपर्क नंबर, ऐप्स और अन्य जानकारी गायब देखकर शिवम को संदेह हुआ कि फोन में कुछ गड़बड़ी हुई है।

अगले दिन 27 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे शिवम ने PhonePe के जरिए अपने बैंक खातों की जांच की। जांच में पता चला कि उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भौंती शाखा के खाते से ₹97,000 की राशि नवदीप कौर की UPI ID 6207508652@okbizaxis पर ट्रांसफर कर दी गई थी। इतना ही नहीं, उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से भी ₹2,000 की राशि महमूद मुस्ताक बी. सरवा की UPI ID 9113231399@axl पर भेज दी गई थी। कुल मिलाकर युवक के खातों से ₹99,000 बिना उसकी जानकारी और अनुमति के निकाल लिए गए।

शिवम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसने न तो किसी को OTP बताया, न ही कोई लिंक खोला और न ही इन ट्रांजेक्शनों की अनुमति दी। उसके अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन या डिजिटल माध्यम से अनधिकृत हस्तक्षेप (Unauthorized Access) कर बैंक खातों तक पहुंच बनाई और रकम ट्रांसफर कर दी।

जांच में प्रथम दृष्टया साइबर धोखाधड़ी के तथ्य सामने आने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब साइबर सेल संबंधित UPI खातों, मोबाइल गतिविधियों और डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि मोबाइल अचानक असामान्य तरीके से अपडेट हो, डेटा स्वतः डिलीट हो जाए, या बैंकिंग ऐप्स में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत बैंक, साइबर हेल्पलाइन 1930 और नजदीकी थाने को सूचना दें। शुरुआती घंटों में शिकायत करने से ठगी गई राशि को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!