शिवपुरी,तीसरी शादी के एक साल बाद जीवन से हार गई वर्षा, बंद कमरे में फंदे पर लटकी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ठाकुर बाबा कॉलोनी में रहने वाली वर्षा रजक अपने घर के बंद कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है। वर्षा रजक ने तीसरी बार शादी की थी,उसके बाद वह अपने जीवन से हार गई। 

मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली थी। सूचना मिलने के बाद उसके मायके पक्ष को घटना की जानकारी दे दी गई है, लेकिन उनके शिवपुरी नहीं पहुंचने के कारण सोमवार शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

एक साल पहले शुरू हुई थी नई जिंदगी, अचानक खत्म हो गया सफर
जानकारी के अनुसार वर्षा रजक की करीब एक वर्ष पहले शिवपुरी निवासी लखन रजक से शादी हुई थी। लखन जेसीबी चालक है। उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी का निधन हो चुका था, जिसके बाद उसने वर्षा से दूसरा विवाह किया था। वहीं, वर्षा की जिंदगी भी आसान नहीं रही थी। उसके पहले पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और टूट गया। इसके बाद करीब एक साल पहले उसने लखन के साथ तीसरी बार गृहस्थी बसाई थी।

चार बच्चों के बीच था परिवार, फिर भी उठाया आत्मघाती कदम
परिवार में वर्षा के दो बच्चे और लखन के भी दो बच्चे साथ रहते थे। बाहर से देखने पर परिवार सामान्य जिंदगी जीता नजर आता था, लेकिन आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं कि वर्षा ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया, यह सवाल अब पुलिस जांच का विषय बन गया है।

बेटी ने दी पिता को जानकारी, दरवाजा तोड़ते ही सामने आया दर्दनाक मंजर
लखन रजक ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह काम से घर लौटा। घर पहुंचते ही उसकी बेटी ने बताया कि वर्षा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है और काफी देर से आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिल रहा। आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। जैसे ही कमरे के अंदर पहुंचे, वर्षा साड़ी के फंदे से लटकी मिली। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घरेलू विवाद से इनकार, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
लखन रजक ने पुलिस के सामने किसी भी प्रकार के घरेलू विवाद या झगड़े से साफ इनकार किया है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!