Shivpuri News: आधी रात काने मे डस गया नाग, अस्पताल पहुंचने से पहले ही संजीव की मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में जहरीले सांप के डसने से एक युवा की दर्दनाक मौत हो गई। पिछोर थाना क्षेत्र के डबिया गांव में सोमवार देर रात घर में सो रहे 25 वर्षीय युवक के कान में जहरीले सांप ने डस लिया।  युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जिंदगी की जंग वह हार गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान संजीव लोधी उम 25 साल निवासी डबिया गांव के रूप में हुई है। बताया गया है कि संजीव अपनी पत्नी और एक साल की मासूम बेटी के साथ घर में सो रहा था। सोमवार रात करीब 12 बजे अचानक उसे कान में तेज दर्द महसूस हुआ। जब उसने देखा तो जहरीले सांप ने उसे काट लिया था। उसने तुरंत परिजनों को आवाज लगाई, जिसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर पिछोर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
पिछोर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। परिजन पूरी उम्मीद के साथ उसे जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
संजीव की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि एक साल की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच
जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण जहरीले सांप का डसना माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!