Shivpuri News: न बहकाया, न भगाया, मैंने अपनी मर्जी से शादी की, एसपी से मांगी सुरक्षा

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले मे पुलिस मुख्यालय पर आयोजित आज मंगलवार को जनसुनवाई में विवाह के बाद एक युवती ने अपने ही परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली 20 वर्षीय खुशबू माथोरिया ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में स्पष्ट कहा है कि उसने अपनी इच्छा और स्वेच्छा से शिवपुरी जिले के खनियाधाना निवासी शिवम जाटव से विवाह किया है। 

उसे न तो बहलाया-फुसलाया गया और न ही किसी प्रकार का दबाव बनाया गया। युवती का आरोप है कि उसके परिजन इस विवाह से नाराज हैं और उसे, उसके पति तथा ससुराल पक्ष को लगातार धमकियां दे रहे हैं।

अपनी मर्जी से घर छोड़ा, किसी ने बहकाया नहीं
पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में खुशबू माथोरिया ने बताया कि वह नागपुर (महाराष्ट्र) की निवासी है और वर्तमान में अपने पति शिवम जाटव के साथ खनियाधाना क्षेत्र में रह रही है।
युवती ने अपने आवेदन में कहा है कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा और पहने हुए कपड़ों में ही बिना किसी दबाव, प्रलोभन या जबरदस्ती के शिवम जाटव के साथ विवाह कर लिया। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसके पति या ससुराल पक्ष ने उसे किसी प्रकार से डराया-धमकाया या बहलाया-फुसलाया नहीं है।

परिजनों पर लगाए धमकी देने के आरोप
खुशबू का आरोप है कि उसके परिजन इस विवाह को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और उसके पति तथा ससुराल वालों पर झूठे आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। युवती ने आशंका जताई है कि उसके परिवार के लोग कभी भी उसके या उसके पति एवं ससुराल पक्ष के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं।

एसपी से मांगी सुरक्षा
आवेदन में खुशबू ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसकी शिकायत को रिकॉर्ड में लिया जाए और उसे तथा उसके पति के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। उसने यह भी लिखा है कि यदि भविष्य में उसके या उसके ससुराल पक्ष के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उसके मायके पक्ष की होगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!