शिवपुरी,भंण्डारे की खीर खाने के बाद 50 लोग बीमार,आधा दर्जन ग्वायियर रैफर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा कलां से एक खीर का प्रसाद खाने से 50 से अधिक श्रद्धालुओं की बीमार होने की खबर मिल रही हैं बताया जा रहा हैं कि बीते शनिवार को सतनवाड़ा बाग वाले सुन्दरकाण्ड समिति के द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ कराया गया और प्रसाद रूप में भण्डारा बनाया गय। जिसमें प्रसाद खीर भी बनाई गई थी उसी खीर को खान से ग्रामीणों को उल्टी, दस्त, चक्कर, बेहोशी आना शुरू हो गई, जिससे बाद धीरे धीरे ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया जाने लगा। इसके अलावा कुछ लोगों को शिवपुरी जिला अस्पताल तो कुछ लोगों को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं। वहीं कुछ को ग्वालियर भी रैफर कर दिया गया हैं। 

जानकारी के शिवपुरी जिले के सतनवाडा थाना सीमा मे आने वाले गांव सतनवाड़ा कलां में बाग वाले हनुमान जी मंदिर पर 01 अगस्त 2026 शनिवार को सतनवाड़ा बाग वाले सुन्दरकाण्ड समिति के द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ कराया और प्रसाद रूप में भण्डारा बनाया गया वहीं भंडारे में मालपुआ औ खीर बनाई गई, वहीं ग्रामीणों ने बताय कि शाम को 6 से 7 बजे से सुंदरकाण्ड का पाठ शुरू कर दिया गया था,उसके बाद प्रसाद के रूप में खीर बांटी गई। जैसे ही लोगों ने खीर खाई, उसके कुछ समय बाद ग्रामीण को उल्टी, दस्त, चक्कर, बेहोशी के जैसे लक्षणों से बीमार होना प्रारम्भ हो गये।

जो शनिवार से आज दिनांक तक बीमारों की संख्या बढ़ रही है। कुछ बीमारों को इलाज के लिए नजदीक सतनवाड़ा सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र पर लाया गया जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी उनको शिवपुरी जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज रेपर किया गया।

बीमार श्रृद्धालुओं के नाम
बीमार होने वालों में शारदा पत्नि माखनलाल बाथम, कुसुम जाटव, विशाल पुत्र राजू बाथम ,जूली,बेटू पुत्री मनोज बाथम, तनु पुत्री मनोज बाथम,मुस्कान पुत्री रामेश्वर बाथम इनके अलावा ग्राम के 50 से ज्यादा लोग जिनमें महिलाए्ं, बच्चे शामिल है बीमार हुए है।

सतनवाड़ा की पण्डित दूध डेयरी से लिया गया था खीर वाला 20 किलो दूध
बताया जा रहा हैं कि खीर बनाने में उपयोग किया गया दूध सतनवाड़ा पण्डित दूध डेयरी से लिया गया था। ग्रामीणों और समिति के कुछ सदस्यों व सतनवाड़ा सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र पर इलाज करा रहे कुछ ग्रमाणों के अनुसार अलग अलग तर्क बताए जा रहे है कुछ लोगों का कहना है कि दूध् में ही कुछ मिलावट थी, कुछ लोगों का तर्क है कि खीर में फूड पोहीजन हो गया होगा। 
  
4 सालों में ऐसा पहली बार हुआ,समिति के लोग सोच में
समिति के सदस्यों के अनुसार सतनवाड़ा बाग वाली सुन्दरकाण्ड समिति में हम 40 से ज्यादा सदस्य है जो यह कार्यक्रम हम लगभग 3-4 वर्षों से चल रहा है जिसमें प्रत्येक ​महिने के शनिवार या मंगलवार को समिति के सदस्यों मे से किसी एक द्वारा पूरा खर्चा उठाकर यह आयोजन किया जाता है जिसमें इस बार विजय बाथम के द्वारा यह सुन्दरकाणड कार्यक्रम पाठ के खर्चे पर था। समिति के सदस्यों के द्वारा दूध सतनवाड़ा पण्डित दूध डेयरी से लिया गया । सवाल यह ​कि सतनवाड़ा में संचालित दूध डेयरी की फूड विभाग से जांच होना चाहिए।
 
इनका कहना हैं
सतनवाड़ा सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र पर कल से इस प्रकार के केस आ रहे थे जिनमें कुछ मरीजों को शिवपुरी भी रेपर किया और अभी सतनवाड़ा सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र पर 25 के लगभग केस आने के बाद सतनवाड़ज्ञ कलां के काली माता मदिर पर ही कैंप लगाकर इलाज जारी कर किया है।
सतनवाड़ा सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र के बीएमओ डॉ. विनय पिप्पल 

इनका कहना हैं
मैं स्वंय अपने पुलिस बल के साथ सतनवाड़ज्ञ कलां के काली माता मंदिर पर ही कैंप पर व बाग वाले हनुमान जी का मंदिर परिसर मैं पहुंचकर जानकारी ली तो ऐसा लग रहा है कि समिति सदस्य के द्वारा रखी हुई बासी खीर वितरण की गई है उसी में फंगस आ जाने से फूड पोहीजिनिंग की संभावना हो सकती है। 
सतनवाड़ा थाना प्रभारी भोलाराम पुरो​हित ​

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!