Shivpuri News: सड़क पर आ बैठा टाइगर, थम गए वाहनों के पहिए, बाघों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी टाइगर रिजर्व का एक टाइगर बुधवार देर शाम झांसी-शिवपुरी लिंक रोड पर ठाकुर बाबा मंदिर के पास अचानक सड़क पर आकर बैठ गया। बीच सड़क पर टाइगर को देखकर वाहन चालकों के पहिए थम गए और देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। करीब 20 मिनट तक टाइगर सड़क पर बैठा रहा। इस दौरान टू-व्हीलर चालक टाइगर को देखते ही उलटे लौटने लगे। फॉरेस्ट टीम के मौके पर पहुंचने के बाद टाइगर सड़क से उठकर रिजर्व की सीमा के अंदर चला गया। घटना ने टाइगरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

धुआनी गांव के रहने वाले प्राण सिंह धाकड़ ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे वह अपने दोस्त के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। झांसी-शिवपुरी लिंक रोड पर ठाकुर बाबा मंदिर के पास पहुंचा तो देखा कि वाहनों की लाइन लगी थी। वह अपनी बाइक से लाइन को क्रॉस करते हुए आगे पहुंचा तो देखा कि एक टाइगर सड़क पर बैठा था।

टाइगर के सड़क पर आने के कारण वाहन रुक गए और जाम लग गया। इसके बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। जैसे ही वन विभाग वाले पहुंचे, वैसे ही टाइगर सड़क से उठा और पार्क में कूद गया था।

माधव टाइगर रिजर्व में मौजूद टाइगरों में से कुछ टाइगरों की कॉलर आईडी खराब है, वहीं कुछ टाइगरों की कॉलर आईडी लगी नहीं है। इस कारण ट्रैकिंग टीम को उनकी लोकेशन नहीं मिल पाती है। इस कारण टाइगर के सड़क पर आने की सूचना सटीक समय पर नहीं मिल सकी। टाइगरों की कॉलर आईडी नहीं होने के कारण शिवपुरी के टाइगरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा है। इससे पूर्व एमटी-1 की लोकेशन नहीं मिल रही है। लापता मादा टाइगर केवल कागजों पर जिंदा है और उसकी खोज भी कागजों पर जारी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!