करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र में गुरुवार को दूध बेचने जा रहे एक युवक पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने 5 से 7 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से दो युवक के पैर में लगीं। एक 315 बोर की गोली अभी भी उसके पैर में फंसी हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान धबारा गांव निवासी राम गजेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है। राम गजेंद्र ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह दूध बेचने जा रहा था। इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो में सवार 3 से 4 लोग उसके पास आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में दो गोलियां उसके पैर में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दो हमलावरों को पहले से परिचित
राम गजेंद्र के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार दो हमलावरों को वह पहचानता है। ये दोनों ग्वालियर जिले के पुरा गांव के रहने वाले नरेंद्र गुर्जर और राहुल गुर्जर हैं। अन्य दो बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। घायल युवक ने फिलहाल हमले के पीछे की स्पष्ट वजह नहीं बताई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब दो साल पहले राम गजेंद्र गुर्जर का आरोपियों से विवाद हुआ था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू मानकर पड़ताल कर रही है।
अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर ने जानकारी दी कि घायल के बयान के आधार पर ग्वालियर जिले के पुरा गांव निवासी नरेंद्र गुर्जर, राहुल गुर्जर और एक अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।