शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गए खाद से भरे ट्रक मामले में अब उस वेयरहाउस की पहचान सामने आ गई है, जहां ट्रक से खाद उतारी जा रही थी। जानकारी के अनुसार, उक्त वेयरहाउस स्थानीय भाजपा नेता से जुड़ा बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि गुजरात के भरूच से आए ट्रक में 800 कट्टे खाद लोड थे, लेकिन जांच के दौरान केवल 366 कट्टे ही मिले, जबकि 434 कट्टे गायब पाए गए। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि हेल्पर से पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। बीते रोज से पूरे जिले में यह चर्चा थी कि आखिर खाद का ट्रक जिस गोदाम में खाली हो रहा था, वह किस नेता का है।
अब वेयरहाउस का नाम सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। खाद संकट के बीच सामने आए इस प्रकरण ने प्रशासनिक निगरानी और संभावित कालाबाजारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार चालक और गायब 434 कट्टों की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।