पोहरी। शिवपुरी जिले की पोहरी की जेल रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने यात्रियों से भरी जैन बस को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बस में सवार 10 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार जैन कंपनी की बस सवारियों को लेकर शिवपुरी से कराहल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस पोहरी जेल रोड के पास पहुंची, तभी जखनोद गांव की तरफ से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस के अंदर सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल यात्रियों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारकर भागने वाले पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।