शिवपुरी में 15 करोड़ की लागत से बनेगी 108 फीट की शिव प्रतिमा,स्थान सिद्धेश्वर टेकरी पहली पसंद

vikas
0
108 feet unchi shiwapratima

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर मे प्रस्तावित 108 फीट की शिव प्रतिमा के लिए 15 करोड़ का बजट मिल गया है। शिवपुरी मे जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शिवपुरी आए थे तब क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से शिवपुरी में 108 फीट की शिव प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। अब यह घोषणा सकार रूप लेने की ओर अग्रसर है। हालांकि मप्र शासन ने इस प्रोजेक्ट के लिए सीधी बजट नहीं दिया है लेकिन सीएसआर के बजट से इस बजट की व्यवस्था नही की है ,वही स्थान को लेकर अभी मंथन चल रहा है कि लेकिन इस प्रतिमा की स्थापना की पहली पसंद सिद्धेश्वर टेकरी पहली पसंद है। 

विकास योजनाओं को मोडा धार्मिक पर्यटन की ओर 
शिवपुरी में अब विकास योजनाओं का फोकस धार्मिक पर्यटन की ओर मोड़ दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की घोषणा के बाद सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई अहम बैठक में शहर विकास की 47.51 करोड़ रुपए की सीएसआर योजना को संशोधित करते हुए पहले चरण में 23 करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी दी गई। इस संशोधित योजना का सबसे बड़ा और चर्चित प्रोजेक्ट 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 108 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा है। बताया गया कि शासन स्तर से अलग बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रतिमा निर्माण का कार्य सीएसआर फंड से कराया जाएगा और राशि सीधे कलेक्टर के खाते में आएगी। प्रशासनिक स्तर पर इस प्रोजेक्ट को शिवपुरी की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

सिद्धेश्वर वाली पहाड़ी पहली पसंद, लेकिन अंतिम फैसला बाकी
हालांकि प्रशासन अब तक प्रतिमा के लिए अंतिम स्थान तय नहीं कर पाया है, लेकिन सिद्धेश्वर मंदिर के सामने स्थित पहाड़ी को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि पहाड़ी की ऊंचाई अधिक होने से 108 फीट की प्रतिमा पूरे शहर के साथ-साथ नेशनल हाईवे से भी साफ दिखाई दे सकेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सौंदर्यीकरण के कई कामों पर चली कैंची
शिव प्रतिमा को प्राथमिकता दिए जाने के बाद शहर के कई पहले से प्रस्तावित सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट फिलहाल रोक दिए गए हैं। कटमई गेट से ग्वालियर बायपास तक बनने वाली 16.50 करोड़ रुपए की थीम रोड ब्यूटीफिकेशन योजना निरस्त कर दी गई। इसके अलावा जवाहर पार्क, सावरकर पार्क और संजय कॉलोनी पार्क के रिनोवेशन कार्यों को भी फिलहाल टाल दिया गया है। केवल अंबेडकर पार्क के उन्नयन को मंजूरी मिली है। इसी तरह जाधव सागर, भुजरिया और मनियर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों को जलकुंभी और जलभराव की समस्या का हवाला देकर रोक दिया गया।

जनता से जुड़े कामों को भी मिली मंजूरी
हालांकि कई सौंदर्यीकरण परियोजनाओं पर रोक लगी, लेकिन आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी दी गई। शहर में मेडिकल कॉलेज, गुना-ग्वालियर बायपास, दो बत्ती और सुभाष पार्क सहित कई स्थानों पर नए ऑटो स्टैंड बनाए जाएंगे। इसके अलावा 58 लाख रुपए की लागत से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। कटमई और ककरवाया क्षेत्र में लंबे समय से अटके वेलकम गेट अब विधायक निधि के बजाय सीएसआर फंड से बनाए जाएंगे।

हॉकर्स जोन की संख्या भी घटी
पहले शहर में आठ हॉकर्स जोन प्रस्तावित थे, लेकिन संशोधित योजना में अब केवल चार स्थानों—फिजिकल, मेडिकल कॉलेज, पौहरी चौराहा और फतेहपुर-पर ही हॉकर्स जोन बनाए जाएंगे। बाकी चार प्रस्ताव फिलहाल निरस्त कर दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!