शिवपुरी। शिवपुरी शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आज भारतीय किसान संघ शिवपुरी ने खाद की भारी किल्लत को लेकर आज शिवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं,वहीं किसानों की मांग हैं कि जल्द से जल्द जिले भर में लगातार बनी खादय की समस्या का तुरंत समाधान किया जाये।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश धाकड़ ने बताया कि शिवपुरी शहर सहित जिले की सभी तहसीलों और नगरों में किसानों को खाद वितरण के लिए ई-टोकन की नई व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत किसान ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा रहे हैं। लेकिन विडंबना यह है कि जब अन्नदाता अपना काम-धंधा छोड़कर तय समय पर खाद केंद्र पहुंचता है, तो उसे अधिकारियों द्वारा यह कहकर बैरंग लौटा दिया जाता है कि खाद उपलब्ध नहीं है।
वहीं किसान संघ ने कहा कि अगर वास्तव में खाद स्टॉक उपलब्ध नहीं हैं तो संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी पहले से ही स्पष्ट सूचना या नोटिस जारी क्यों नहीं करते हैं,किसानों को इस तरह बार—बार चक्कर क्यों कटवाते हैं,वहीं इस तेज 43 ड्रिगी सेल्सियस वाली तपती गर्मी में किसान रोज रोज परेशान हो रहे हैं वह परेशान तो नहीं होंगे।
भारतीय किसान संघ की अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
वहीं भारतीय किसान संघ ने साफ-साफ कह दिया हैं कि प्रशासन तुरंत इस मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करे और खाद की सुचारू सप्लाई सुनिश्चित करे। यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं निलाला गया तो भारतयी किसान संघ किसानों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना—प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
ज्ञापन के माध्यम से किसान संघ ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि प्रशासन तुरंत इस मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करे और खाद की सुचारू सप्लाई सुनिश्चित करे। यदि जल्द ही इस समस्या का ठोस समाधान नहीं निकाला गया, तो भारतीय किसान संघ किसानों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान होने वाली किसी भी स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।