पापा को जेल मे डाल दो, यह बोली बेटी, धर्मवीर की पत्नि कमरे मे फंदे पर लटकी मिली

vikas
0
shivpuri news

कोलारस।
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौरिया में रविवार को एक 37 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने ससुराल स्थित घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लंबे समय से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं,वही मृतिका की 12 साल की बेटी का कहना है कि पापा को जेल मे डाल दो, पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम चंदौरिया निवासी सुनीता कुशवाह उम्र 37 साल पत्नी धर्मवीर कुशवाह की रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति धर्मवीर कुशवाह का कहना है कि वह दोपहर के समय खेत से गेहूं लेकर घर आया था। गेहूं घर में रखवाने के बाद जब वह कमरे के अंदर पहुंचा तो उसकी पत्नी सुनीता फंदे पर लटकी हुई मिली। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। घटना के समय दंपति की 12 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह अपने मामा के घर गई हुई थी।

20 दिन मायके में रही, चार दिन पहले लौटी थी ससुराल
परिजनों के अनुसार सुनीता पिछले करीब 20 दिनों से अपने मायके रामपुर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही उसका पति धर्मवीर उसे समझा-बुझाकर वापस ससुराल लेकर आया था। महिला की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग चंदौरिया गांव पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मायके वालों का कहना है कि पिछले दो-तीन वर्षों से सुनीता के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जा रही थी। उनका आरोप है कि घरेलू विवाद के चलते महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

पापा को जेल मे डाल दो,बोली बेटी 
मृतिका सुनीता के पति धर्मवीर कुशवाह ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि मेरी 12 साल की बेटी अपने मामा के यहां थी पत्नि उसे लाने की जिद कर रही थी कह रही थी बेटी आ जाऐगी तो यहां रहूंगी। धर्मवीर ने बताया कि बेटी अपने मामा के यहां से आ नही रही थी। इधर मृतिका की बेटी ने कहा कि मम्मी 5 दिन पहले ही मामा के यहां से पापा के साथ गई थी,पापा मम्मी की मारपीट करते थे,इसलिए वह मुझे लेकर मामा के यहां गई थी,अब पापा को जेल मे डाल दो। 

पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला की मौत के बाद मायके पक्ष में गहरा आक्रोश है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!