शिवपुरी मुस्लिम युवक ने प्यार के जाल मे फंसाकर हिंदू लड़की को बंधक बनाकर किया बलात्कार

vikas
0
love jihad shivpuri

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा से गायब हुई 21 साल की युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती का अपहरण एक मुस्लिम युवक ने किया था। युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फसाया और अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने उसे 1 माह तक बंधक बनाया और उसका बलात्कार किया। देहात थाना पुलिस ने इस मामले मे युवक सहित शिवपुरी की एक महिला को भी आरोपी बनाया है।

जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को जवाहर कॉलोनी क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती सुबह 9:00 बजे घर से बाजार सामान लेने के लिए गई थी, परंतु वह लौट कर वापस घर नहीं आई। परिजनों ने अपने स्तर पर युवती को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन जब वह सफल नहीं हुए तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू की।

इस मामले में शिवपुरी से गायब हुए युवती ने 1 माह बाद अपने घर कॉल किया और स्वयं के अपहरण होने की सूचना दी और बताया कि उसे बबीना निवासी आरोपित साहिद उर्फ पुन्ना खान के चंगुल से छुड़ा लें। पीड़िता ने फोन पर यह भी बताया कि युवक ने उसे शास्त्री नगर बबीना जल निगम रोड सर्वोदय स्कूल के पास चुन्ना चच्चा के घर में बंधक बनाकर रखा है। इसी आधार पर पीड़िता के स्वजन पुलिस के साथ बबीना पहुंचे और गुरुवार को पीड़िता को शाहिद के चंगुल से मुक्त कराया।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता को बरगलाने और उसे घर भगाने में उसके पड़ोस में रहने वाली मुस्लिम महिला नसीम खान की अहम भूमिका रही। पुलिस ने नसीम खान को भी मामले में आरोपी बनाया है।

विहिप से जुड़े विनोद पुरी गोस्वामी का कहना है कि उनकी पीड़िता से बात हुई है। पीड़िता ने उन्हें बताया कि आरोपित उसे यहां से गुना होते हुए सीधा अजमेर ले गया। इसके बाद आरोपित ने उसे ग्वालियर, झांसी, बबीना में रखा। इस दौरान उसे मांस खाने के लिए प्रताड़ित किया गया,उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपित ने उस पर दबाव बनाया कि वह इस्लाम को स्वीकार करें, इसी क्रम में उसके शरीर पर मुस्लिम धर्म के चिन्ह भी उकेरे गए हैं। हालांकि देहात थाना एसआई योगेंद्र सेंगर का कहना है कि मतांतरण जैसा कोई मामला नहीं है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!