शिवपुरी। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम ने शिवपुरी में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुहारपुरा इलाके में रहने निवास करने वाले एक भदौरिया परिवार की खुशियां छीन ली,परिवार के 18 साल के बेटे ने रिजल्ट मे दो विषय में पूरक आने के बाद सुसाइड कर दिला,बेटे के इस कदम के बाद परिवार टूट गया था। खासकर स्टूडेंट की 75 साल की दादी वह इस प्रकार अपने पोते के जाने के गम को सह नहीं सकी और हार्ट अटैक से बीती रात्रि जिला चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई।
जैसा कि विदित है कि बीते बुधवार की शाम को सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। इस परिणाम मे जहां कहीं खुशी और गम का माहौल था। शिवपुरी के देहात थाना सीमा के लुहारपुरा मे निवास करने वाला सिसोदिया परिवार का लाडला 18 साल का आर्यभान सिंह सिसौदिया पुत्र धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया के परीक्षा परिणाम में दो विषयों में पूरक आ गई।
रिजल्ट देखने के बाद आर्यभान बिना किसी से ज्यादा बातचीत किए सीधे घर की तीसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। परिवार के लोगों ने शुरुआत में इसे सामान्य माना, लेकिन काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजन उसे देखने पहुंचे। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आर्यभान कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
18 साल के घर के चिराग का यह कदम आर्यभान की दादी कमला सिसौदिया उम्र 75 साल सह नहीं सकी और उनकी तबीयत खराब होने लगी। बताया जा रहा है कि पोते के वह इस प्राण घातक कदम को सह नहीं सकी और उनके सीने मे तेज दर्द होने लगा। बेटो ने बीते रात इलाज के लिए जिला चिकित्सया भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों उनको बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मात्र 48 घंटों में सिसौदिया परिवार मे हुई असमय इन मौतों ने परिवार को हिला कर रख दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।