शिवपुरी, रहस्मयी कॉल के बाद जवान चलते ट्रक के कूद गया, सिर फटा, ग्वालियर में मौत

vikas
0
police ka jawan

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के पुलिस विभाग के लिए दुखद खबर पडोसी जिले से मिल रही है। शिवपुरी होमगार्ड कार्यालय मे पदस्थ और रन्नौद थाना सीमा के विजयपुरा का रहने वाला एक 25 साल के जवान एक रहस्यमयी कॉल आने के बाद पुलिस के चलते हुए एक मिनी ट्रक से कूद गया,इस हादसे मे जवान की ग्वालियर जेएएच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर मे मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान जब ट्रक से कूदा तो वह फोरलेन हाईवे पर सिर के बल जा गिरा,जिससे उसका सिर फट गया,मोबाइल पर आई एक कॉल के बाद उसका बदला व्यवहार अब इस पूरी घटना को और भी रहस्यमयी बना रहा है। पुलिस अब आखिरी फोन कॉल और जवान की मानसिक स्थिति की पड़ताल में जुट गई है।

मोबाइल पर बात…और फिर चलती ट्रक से छलांग, शिवपुरी के जवान की मौत
यह घटना ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने शिवपुरी जिले के विजयपुरा गांव में मातम पसार दिया है। मृतक धर्मेन्द्र आदिवासी उम्र 25 साल पुत्र भरोसा आदिवासी शिवपुरी होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ था और 12 मई की सुबह अपने साथी जवानों के साथ ग्वालियर जा रहा था।

पुलिस के मिनी ट्रक मे सवार था जवान 
जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र अपने साथी जवान कपिल सिनोरिया, प्लाटून कमांडर राघवेन्द्र 
हांकरे, पवन कुमार और विनोद चौहान के साथ पुलिस के मिनी ट्रक टाटा-407 क्रमांक MP02 AV-7970 में सवार था। टीम ग्वालियर स्थित 13वीं बटालियन में राइफलों की रीब्राउनिंग कराने जा रही थी।

बताया गया है कि ट्रक शिवपुरी से रवाना होकर मोहना होते हुए घाटीगांव क्षेत्र में पहुंचा। इसी दौरान धर्मेंद्र के मोबाइल पर घर से किसी का फोन आया। साथी जवानों के मुताबिक वह काफी देर तक फोन पर बात करता रहा। बातचीत खत्म होने के बाद उसका व्यवहार अचानक बदल गया। वह बेचैन और तनाव में दिखाई देने लगा।


जवान सीट से उठा और चलते ट्रक से कूद गया 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वाहन घाटीगांव के सिमरिया मोड़ के पास पहुंचा, तभी धर्मेन्द्र अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। साथी जवान कुछ समझ पाते उससे पहले वह सीट से उठा और चलती ट्रक से नीचे छलांग लगा दी।

चलती गाड़ी से कूदने के कारण वह सीधे सिर के बल सड़क पर गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और नाक-कान से खून बहने लगा। साथी जवानों ने तुरंत वाहन रुक वाया और उसे पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घाटी गांव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को रहस्मयी कॉल की तलाश 
अब पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उस फोन कॉल में ऐसा क्या हुआ, जिसने एक जवान को अचानक इतना विचलित कर दिया कि उसने चलती ट्रक से छलांग लगा दी। पुलिस धर्मेन्द्र की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है। साथ ही ट्रक में मौजूद प्लाटून कमांडर और अन्य जवानों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में फोन कॉल के बाद जवान के व्यवहार में बदलाव सामने आया है, लेकिन मौत के पीछे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!