​शिवपुरी, जिंदा बुजुर्ग के बटे त्रयोदशी के कार्ड, सोशल मीडिया पर वायरल ​

vikas
0

shivpuri news

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के करैरा अनुभाग के ग्राम हाजीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां एक बुजुर्ग ने अपने जिंदा रहते ही अपनी त्रयोदशी आयोजित करने का फैसला कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस आयोजन के बाकायदा कार्ड भी छपवाकर लोगों में बांट दिए। अब यह कार्ड इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे हैरानी, संवेदना और जिज्ञासा के साथ देख रहे हैं।

ग्राम हाजीनगर निवासी बुजुर्ग कल्याण सिंह पाल ने 16 मई 2026 को अपनी “त्रयोदशी” का आयोजन रखा है। गांव में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। लोगों को वितरित किए गए कार्ड में जो पंक्तियां लिखी हैं, उन्होंने पूरे मामले को और भावुक बना दिया है। कार्ड पर लिखा है-

मुझे तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां पानी कम था

इन पंक्तियों को पढ़कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि बुजुर्ग अपने परिवार और करीबियों से बेहद आहत हैं। गांव में भी यह चर्चा है कि स्वजनों से नाराज होकर ही उन्होंने ऐसा असामान्य कदम उठाया है।

जब इस संबंध में बुजुर्ग कल्याण सिंह पाल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने नाराजगी और दर्द भरे लहजे में सिर्फ इतना कहा कि अब इस दुनिया में उनका कोई नहीं है। उनका कहना था कि उन्हें नहीं पता कि मरने के बाद कोई उनकी त्रयोदशी करेगा भी या नहीं, इसलिए उन्होंने जीते-जी खुद ही यह रस्म निभाने का निर्णय लिया है।

गांव के लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं। कई लोग इसे परिवारिक उपेक्षा से उपजा दर्द बता रहे हैं, तो कुछ इसे समाज के बदलते रिश्तों की तस्वीर मान रहे हैं। हालांकि बुजुर्ग के परिवार की ओर से अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल, हाजीनगर गांव में यह अनोखा आयोजन चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्ड को लोग अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं- कोई इसे दर्द की पराकाष्ठा बता रहा है, तो कोई रिश्तों में बढ़ती दूरियों की कड़वी सच्चाई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!