पिछोर, रात को घर में सोया था युवक, सुबह पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव

vikas
0
shivpuri samachar

पिछोर।
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के गोचौनी गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव घर के पीछे पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गोचौनी गांव निवासी 35 वर्षीय बल्लू उर्फ ब्रजेश लोधी बुधवार रात रोजाना की तरह अपने घर पर सोया था। परिजनों के मुताबिक रात में किसी तरह की असामान्य स्थिति दिखाई नहीं दी थी। गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो बल्लू घर में नजर नहीं आया। तलाश करने पर उसका शव घर के पीछे स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तुरंत हिम्मतपुर चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। परिजन भी घटना के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बता पाए हैं। पिछोर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!