शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में स्थित रेड लाइट एरिया मे बुधवार को एक परिवार की महिलाओ पर सुरवाया थाना सीमा मे एक स्थित एक होटल में जिस्म बेचने का दबाब बनाया जा रहा है। इस धंधे से मना करने पर उनके साथ मारपीट कर दी ओर घर पर पथराव भी कर दिया। इस घटना मे दो पक्षो के लोगो के घायल होने की खबर हैं।
घटना के बाद गुरुवार सुबह पीड़ित महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि आरोपी लगातार उन पर सुरवाया थाना क्षेत्र के एक होटल में वेश्यावृत्ति करने का दबाव बना रहे थे। कई बार मना करने के बावजूद आरोपी नहीं माने और इसी रंजिश में उन्होंने घर पहुंचकर विवाद खड़ा कर दिया।
एक युवती ने शिकायत में बताया कि बुधवार रात वह अपनी बहन और एक अन्य युवती के साथ घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान हऊआ बेड़ियां, शानू बेड़ियां और बिक्के बेड़ियां वहां पहुंचे और उनसे संबंध बनाने की बात कहने लगे। जब युवतियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगे।
युवती के अनुसार, शोर सुनकर उनकी मां बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा लौटे और घर पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूट गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे।
देहात थाना पुलिस फिलहाल मामले को पुरानी रंजिश और आपसी विवाद से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कुल 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।