पोहरी। शिवपुरी की पोहरी तहसील में स्टाम्प वेंडरों द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया हैं, वहीं तहसील कार्यालय के सामने दुकान संचालित करने वाले स्टाम्प वेंडर मोहन दुबे पर ग्राहकों से अवैध वसूली और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। पोहरी निवासी गिर्राज गुप्ता ने इस संबंध में साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई है।
40 रुपये प्रति स्टाम्प की अवैध वसूली
प्रार्थी गिर्राज गुप्ता ने बताया कि वेंडर मोहन दुबे द्वारा 100 और 500 रुपये के स्टाम्प पर खुलेआम 40 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। प्रार्थी ने स्वयं 100 रुपये के 5 स्टाम्प खरीदे, जिसके लिए उनसे 500 की जगह 700 रुपये लिए गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें वेंडर को अधिक दाम मांगते और लेते हुए साफ देखा जा सकता है।
दुकान से एक किलोमीटर दूर स्टाम्प का खेल
शिकायत में यह भी खुलासा हुआ है कि वेंडर की अधिकृत दुकान तहसील के सामने है, लेकिन वहां स्टाम्प नहीं रखे जाते। स्टाम्प की बिक्री तहसील से लगभग एक किलोमीटर दूर वेंडर के भाई की दुकान से की जा रही है। ग्राहकों को भटकने पर मजबूर किया जाता है ताकि भीड़भाड़ और अधिकारियों की नजरों से बचकर अवैध वसूली की जा सके।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
चौंकाने वाली बात यह है कि उक्त वेंडर के खिलाफ पिछले माह भी शिकायत की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अधिकारियों की इसी चुप्पी के कारण वेंडरों के हौसले बुलंद हैं और वे आम जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।